अवैध मादक पदार्थों की तस्कर को ड्रग्स के साथ पकड़ा

पुलिस द्वारकापुरी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को, बड़ी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ा
इंदौर / पुलिस दर्पण
इंदौर पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता ने बताया की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 दिशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी द्वारा दिए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना द्वारकापुरी ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है, पुलिस ने एक शातिर ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किया है।
क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर कड़ी निगरानी करते हुए, थाना द्वारकापुरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी लकी नाथ को पकडकर, आरोपी से 16 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गई थी। आरोपी लकी नाथ ने पूछताछ में यह ब्राउन शुगर चेतन नाथ द्वारा सप्लाई करना बताया था।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बैक ट्रेकिंग करते हुए आरोपी चेतन नाथ उम्र 36 वर्ष निवासी नाथ मोहल्ला द्वारकापुरी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा उसके कमरे से अवैध मादक पदार्थ 270 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा सहित पिस्टल के 22 जिंदा राउंड, 19 लाख रुपए नगद, नोट गिनने की मशीन तथा ब्राउन शुगर को पुड़िया में रीपैक करने संबंधी सामग्री विधिवत जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी चेतन नाथ ने यह ब्राउन शुगर प्रतापगढ़ राजस्थान से लाना बताया है, जिसकी जांच की जा रही हैं।
आरोपी विगत कई वर्षों से अपनी बहन ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर तथा गाँजा सप्लाइ का काम कर रहा था। विगत वर्ष आरोपी चेतन नाथ को थाना द्वारकापुरी के अपहरण के प्रकरण मे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, यह माह अप्रैल मे जेल से छूटकर आया और फिर से नशे का व्यापार करना शुरू कर दिया था। यह अपने साथियों से नशीले पदार्थ सप्लाइ का काम करवा रहा था। इसके अन्य साथियों के संबंध में और पूछताछ की जा रही है।
आरोपी चेतन नाथ आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध इंदौर के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट आदि विभिन्न गंभीर धाराओं के 17 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। वर्तमान में यह थाना राजेंद्र नगर, थाना नौगांव जिला धार के आपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहा था।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी व्दारकापुरी निरीक्षक मनीष मिश्र, उपनिरीक्षक मुकेश झरिया, मनीष शाह, प्र,आर तन्मय सिंह तोमर, अभिषेक सिंह, नंदकिशोर, प्रआर लोकेन्द्र सिंह, नितेश बघेल, आर शिवपाल सिंह, दिनेश सोलंकी, भानसिंह, आर सुनील भूरिया, जगमोहन मीणा, चंद्रविर, रविकांत, दीपक मिश्रा, योगेश, मआर सीमा की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!