रतलाम। पुलिस दर्पण
रतलाम पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले सहायक उप निरीक्षक नरसिंह डोडियार एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राजकुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो तथा रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उनके परिवारजनों से भी आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक अर्चना आमेरिया ने किया। समारोह में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ, सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों अधिकारियों के अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस महकमे में यह विदाई समारोह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि वर्षों की ईमानदार सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को दिया गया सम्मान था।


