रतलाम की सरहद पर रुके नितिन गडकरी, प्रशासन ने किया स्वागत, कुछ ही मिनटों बाद अहमदाबाद के लिए बढ़ा काफिला

रतलाम / पुलिस दर्पण

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार सुबह सड़क मार्ग से रतलाम जिले की सीमा में पहुंचे। जावरा के समीप एटलेन हाईवे स्थित रतलाम बॉर्डर पर उनके काफिले का कुछ मिनटों के लिए ठहराव हुआ, जहां जिला प्रशासन ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री के आगमन की सूचना पर जिला प्रशासन पहले से ही पूरी तरह तैयार था। रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और संक्षिप्त मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, यह कोई सरकारी निरीक्षण, राजनीतिक सभा या सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं था। श्री गडकरी केवल सड़क मार्ग से गुजर रहे थे, इसलिए उनका रतलाम प्रवास बेहद संक्षिप्त रहा। इसी वजह से किसी राजनीतिक दल के स्थानीय नेताओं की मौजूदगी भी नहीं रही।

करीब 5 से 7 मिनट रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला पुनः रवाना हुआ और सड़क मार्ग से सीधे अहमदाबाद की ओर प्रस्थान कर गया। अल्प प्रवास के बावजूद प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त नजर आई और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!