एक साल से लापता नाबालिग समेत दो बालिकाओं को मोहखेड़ पुलिस ने सकुशल किया दस्तयाब, परिवारों में लौटी खुशियाँ

छिंदवाड़ा | पुलिस दर्पण | निर्मला पहाड़े

छिंदवाड़ा । जिले की थाना मोहखेड़ पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं की तलाश के दो अलग-अलग मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय दिया है। पुलिस टीम ने एक वर्ष से लापता नाबालिग बालिका को जिला गुना से तथा 8 जुलाई 2026 को लापता हुई दूसरी बालिका को महज 24 घंटे के भीतर इंदौर के ग्वालटोली क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी श्री विजय माहोंरे के कुशल नेतृत्व में चौकी उमरानाला प्रभारी उप निरीक्षक राजेश साहू एवं उनकी टीम ने लगातार प्रयास, तकनीकी सहायता और प्रभावी पतासाजी के माध्यम से दोनों बालिकाओं का पता लगाया। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवारों में खुशी का माहौल है।

इस सफल अभियान में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश साहू, सहायक उप निरीक्षक हल्के सिंह बरकड़े, प्रधान आरक्षक विसराम, प्रधान आरक्षक अरविंद तिवारी, महिला आरक्षक अमीषा बघेल, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन तथा आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा ने पूरी टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। यह सफलता पुलिस की त्वरित कार्रवाई, समर्पण और आमजन के प्रति संवेदनशील कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!