सिवनी पुलिस डिजिटल हुई: विवेचकों को मिले 230 टैबलेट

सिवनी | पुलिस दर्पण
सिवनी । मध्यप्रदेश पुलिस के डिजिटल पुलिसिंग अभियान को नई गति देते हुए सिवनी जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी थानों में पदस्थ विवेचकों को 230 टैबलेट वितरित किए गए। इनमें पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त 210 नए टैबलेट तथा 20 पुराने टैबलेट शामिल हैं।
इस पहल का उद्देश्य विवेचना प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाना है। अब विवेचक घटनास्थल पर ही टैबलेट की सहायता से ई-विवेचना, ई-साक्ष्य संग्रहण, एफआईआर, पंचनामा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की कार्रवाई डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे।
इस व्यवस्था से कागजी कार्यवाही में कमी आएगी, समय की बचत होगी और विवेचना की गुणवत्ता के साथ-साथ मामलों के शीघ्र निष्पादन में भी मदद मिलेगी।
सिवनी पुलिस का यह कदम डिजिटल पुलिसिंग और स्मार्ट इन्वेस्टिगेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे आमजन को भी अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!