स्कूलों के आसपास नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त

सिवनी में स्कूलों के आसपास नशे के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, विशेष अभियान में 1,400 रुपये का चालान

सिवनी / पुलिस दर्पण।

सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के लखनादौन नगरीय क्षेत्र में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के आसपास नशीले एवं मादक पदार्थों के विक्रय एवं सेवन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान में तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) लखनादौन तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यालयों के आसपास सघन निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल परिसरों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 1,400 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में विद्यालयों के आसपास नशीले एवं मादक पदार्थों के विक्रय एवं सेवन जैसी गतिविधियों से दूर रहने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की समझाइश दी गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!