नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के कुशल नेतृत्व में बोरदेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई

संवाददात बैतूल देवीनाथ लोखंडे

बैतूल। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की नीति का प्रभाव जिले में लगातार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बोरदेही थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर थाना बोरदेही में आरोपी कैलाश अहाके (34 वर्ष), निवासी ग्राम चिखलार के विरुद्ध अपराध क्रमांक 165/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के फरार होने की आशंका पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ग्राम चिखलार से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस ने समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम वट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, उप निरीक्षक मोनिका पटले, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक भगवान जावरे तथा महिला सैनिक भारती सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बैतूल पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई, प्रभावी विवेचना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के प्रयासों से आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!