बैतूल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, गंज थाना प्रभारी बदले

निरीक्षक नीरज पाल को भेजा रिजर्व केंद्र, अमित पवार को मिली गंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

देवीनाथ लोखंडे सह संपादक दक्षिण मध्यप्रदेश

बैतूल। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने पुलिस अधिकारियों के पदस्थापना में फेरबदल करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किया है। यह आदेश 8 सितंबर 2026 को जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक नीरज पाल, जो वर्तमान में थाना प्रभारी गंज के पद पर पदस्थ थे, उन्हें रक्षित केंद्र बैतूल में नवीन पदस्थापना दी गई है। वहीं निरीक्षक अमित पवार, जो वर्तमान में चौकी प्रभारी मासोद, थाना मुलताई की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें थाना प्रभारी गंज बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने वर्तमान दायित्वों से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अनिवार्य रूप से चार्ज लेना सुनिश्चित करना होगा। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जवाबदेह होंगे।

पुलिस महकमे में इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर गंज थाना क्षेत्र में अब निरीक्षक अमित पवार के सामने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!