सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण बरामद

पुलिस दर्पण निर्मला पहाड़े

छिंदवाड़ा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय छिंदवाड़ा द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार बिछुआ थाना पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ग्राम डोलापांजर निवासी फरियादिया के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। मामले में थाना बिछुआ में अपराध क्रमांक 282/2026, धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच की गई। मुखबिर की सूचना पर संदेही राजकुमार पिता मेहरबान उइके (24 वर्ष), निवासी ग्राम धनमिया, थाना बिछुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए जेवरात बरामद किए, जिनमें एक जोड़ी सोने की झुमकी, चांदी का एक करधना, चांदी की पायल की एक जोड़ी तथा दो छोटी एवं एक बड़ी चांदी की जुमला शामिल हैं। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिछुआ निरीक्षक सतीश उइके सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना की है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!