10 लाख रुपये की डीआई पाइप चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

कुंडीपुरा पुलिस ने 148 नग डीआई पाइप बरामद किए, चोरी में प्रयुक्त करीब 20 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जब्त

निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना पुलिस ने ग्रामीण जल प्रदाय योजना के तहत लगाई जाने वाली करीब 10 लाख रुपये कीमत की 148 नग डीआई पाइप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने चोरी की पाइपों के परिवहन में प्रयुक्त करीब 20 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को फरियादी प्रशांत राय ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ग्रामीण जल प्रदाय योजना में पाइप लगाने का कार्य किया जा रहा है। कंपनी का यार्ड घाटपरासिया स्थित ग्रीन वैली ढाबे के पीछे है, जहां से 29 जुलाई की रात से 30 जुलाई की सुबह तक 148 नग डीआई पाइप चोरी हो गए थे।

मामले में अपराध क्रमांक 513/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र भगत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया।

जांच के दौरान चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक क्रमांक RJ11GC 1780 की पहचान हुई। पुलिस ने वाहन चालक साहिल पिता जाबकर खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी मेवात, मॉडल स्कूल के पास, हतीन थाना हतीन, जिला पलवल, हरियाणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया तथा घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों के नाम भी बताए। मामले में साहिल खान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय छिंदवाड़ा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जब्त सामग्री

148 नग डीआई पाइप, कीमत करीब ₹10 लाख, ट्रक क्रमांक RJ11GC 1780, कीमत करीब ₹20 लाख

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में निरीक्षक महेंद्र भगत, सहायक उपनिरीक्षक मनोज रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रविन्द्र ठाकुर, आरक्षक जीवन रघुवंशी सहित गजानंद, संजय सायवर सेल के नितिन सिंह एवं आदित्य रघुवंशी की विशेष भूमिका रही। मामले में बताए गए अन्य आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!