कुंडीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लाख रुपये के मशरूका के साथ 14 जुआरी गिरफ्तार, 2 फरार

जिला ब्युरो छिंदवाड़ा निर्मला पहाडे

छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा जिले की कुंडीपुरा पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 35 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अनुज राणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांधीगंज क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश दी। यहां कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेलते पाए गए।

पुलिस ने मौके से ₹1,33,120 नगद, 17 मोबाइल फोन, दो कार, छह मोटरसाइकिल/स्कूटी तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किए। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान राजेश उर्फ राजा चौरसिया, मोहम्मद शहबाज, मोहित साहू, निलेश बंशकार, विनय उर्फ बिन्नू यादव, दुर्गेश यादव, कमलेश कैथवास, शैलेन्द्र उजबने, राहुल उर्फ चक्की ठाकुर, अलकेश लोखंडे, जावेद उर्फ राजा कुरैशी, पंकज मालवी, नितिन डेहरिया एवं इस्ताक खान को गिरफ्तार किया गया। वहीं बंटी मेहद और मुन्ना कुकेरजा मौके से फरार हो गए।

सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र भगत, उपनिरीक्षक अविनाश पाठी, प्रधान आरक्षक रामप्रकाश, आरक्षक गजानंद मर्पी, संजय तुर्कर, दीपेश विश्वकर्मा, युवराज बिसेन, जितेन्द्र गौतम, चंद्रकुमार दाहिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!