निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा
तीन वर्षों की सेवाओं को छिंदवाड़ा पुलिस ने किया याद, नवागत रक्षित निरीक्षक से बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद
छिंदवाड़ा। पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में शनिवार को सम्मान और आत्मीयता से भरा विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानांतरित होकर सागर रक्षित निरीक्षक का दायित्व संभालने जा रहे श्री आशीष तिवारी को छिंदवाड़ा पुलिस परिवार ने भावपूर्ण विदाई दी, वहीं नवपदस्थ श्री हर्ष राज यादव के रक्षित निरीक्षक का पदभार ग्रहण करने पर उनका आत्मीय स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।
श्री आशीष तिवारी ने छिंदवाड़ा में अपने करीब तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके कार्यकाल को याद करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना की और पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विदाई के अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि छिंदवाड़ा में बिताए तीन वर्षों की यादें उनके लिए हमेशा विशेष रहेंगी। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों तथा मीडिया साथियों द्वारा मिले सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
हर्ष राज यादव ने संभाली नई जिम्मेदारी
इसी अवसर पर श्री हर्ष राज यादव ने रक्षित निरीक्षक छिंदवाड़ा का पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री यादव के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा छिंदवाड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली को मजबूती देने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने दोहराया कि “जन सेवा ही हमारा संकल्प है” और छिंदवाड़ा पुलिस जनता की सुरक्षा, सहयोग एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
पुलिस परिवार की रही गरिमामयी मौजूदगी
समारोह में डीएसपी रामेश्वर चौबे (यातायात), निरीक्षक गोविंद राजपूत (थाना देहात), निरीक्षक उमेश तिवारी (बीडीडीएस छिंदवाड़ा), सूबेदार कमला कुशवाहा, एमटीओ जयकुमार थापा, लाइन ऑफिसर केशव इंगले, कंट्रोल रूम प्रभारी डी.एस. शेंडे सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
छिंदवाड़ा पुलिस — अनुभव • समर्पण • सेवा
श्री आशीष तिवारी के लिए छिंदवाड़ा पुलिस परिवार की शुभकामना है कि सागर में नई जिम्मेदारी का उनका कार्यकाल भी सफल, सार्थक और उपलब्धियों से भरा रहे, वहीं श्री हर्ष राज यादव के नेतृत्व में छिंदवाड़ा पुलिस लाइन नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाए

