स्टार का सम्मान! आर.के. डोल्हे बने नियमित डीएसपी, छिंदवाड़ा रेंज में पदोन्नति पर जश्न

मध्य प्रदेश पुलिस के 383 निरीक्षकों को मिला प्रमोशन, आर.के. डोल्हे को डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने पहनाए डीएसपी के 3 स्टार

छिंदवाड़ा | पुलिस दर्पण

छिंदवाड़ा । मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग, मंत्रालय भोपाल के 13 जुलाई 2026 के आदेश के तहत प्रदेश पुलिस के 383 निरीक्षकों को नियमित रूप से उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत किया गया। इसी क्रम में श्री आर.के. डोल्हे को नियमित डीएसपी पद की रैंक प्रदान की गई।
छिंदवाड़ा रेंज कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री राकेश कुमार सिंह, IPS ने श्री आर.के. डोल्हे के कंधों पर ⭐⭐⭐ डीएसपी के तीन स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डीआईजी कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री डोल्हे को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मध्य प्रदेश पुलिस में यह पदोन्नति प्रशासनिक दक्षता, अनुभव और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान मानी जा रही है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

रिपोर्ट : निर्मला पहाड़े
जिला : छिंदवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!