बैतूल।पुलिस दर्पण
बैतूल। साईंखेड़ा पुलिस ने हरदा की टिमरनी पुलिस के सहयोग से ट्रांसफार्मरों से तांबे की कॉयल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भोपाल निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 क्विंटल 78 किलोग्राम तांबा, ₹35 हजार नकद, एक मोटर पंप तथा वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार बताया गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई रायसेड़ा स्थित निर्माणाधीन बायोमास कंपनी के ट्रांसफार्मर से तांबे की कॉयल चोरी के मामले की जांच के दौरान की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया।
इसी अभियान के दौरान पुलिस ने खेत से मोटर पंप चोरी के एक अन्य मामले का भी खुलासा किया। मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी और तीन नाबालिगों को पकड़कर चोरी गया मोटर पंप तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।

