“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत शपथ ग्रहण एवं प्रशस्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न

इंदौर | पुलिस दर्पण

इंदौर । पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में शपथ ग्रहण एवं प्रशस्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर वाहनी सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पीटीसी इंदौर में प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षुओं सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने, समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई। साथ ही अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षुओं एवं अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक बी.एल. वरकडे, निरीक्षक अमृता सोलंकी, निरीक्षक प्रियंका काम्बले, रक्षित निरीक्षक रेखा रावत सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!