सह संपादक बैतूल। पुलिस दर्पण
देवीनाथ लोखंडे
‘पुलिस दर्पण’ समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल के नाम, लोगो और आरएनआई (RNI) नंबर के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को एक लिखित शिकायत भेजी गई है, जिसमें फर्जी लेटरहेड, कथित नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र (आईडी कार्ड) का उपयोग कर लोगों को भ्रमित करने तथा कथित धोखाधड़ी किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत में दावा किया गया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा ‘पुलिस दर्पण’ के नाम और आरएनआई नंबर का कथित रूप से बिना अनुमति उपयोग किया जा रहा है। साथ ही फर्जी लेटरहेड तैयार कर नियुक्तियां जारी करने और संस्था से जुड़े होने का दावा किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि संबंधित व्यक्तियों का वर्तमान में ‘पुलिस दर्पण’ से कोई संबंध नहीं है। दस्तावेज़ों में पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच, संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करने, कथित फर्जी दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा अन्य लागू कानूनों के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है।
यदि किसी से नियुक्ति के नाम पर धनराशि ली गई हो, तो उसकी भी जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई है। शिकायत पत्र की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, नर्मदापुरम ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर बैतूल, पुलिस अधीक्षक बैतूल तथा थाना प्रभारी गंज, बैतूल को भी भेजी गई है।

