पुणे से सकुशल बरामद हुई नाबालिग, उमरानाला पुलिस ने परिजनों को लौटाई खुशियां

दूसरे राज्य में दबिश देकर छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की

निर्मला पहाडे, ब्यूरो प्रमुख पुलिस दर्पण , छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। चौकी उमरानाला पुलिस ने एक नाबालिग अपहृता को महाराष्ट्र के पुणे जिले से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिलाकर परिवार की खुशियां वापस लौटा दीं। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, डीएसपी रामेश्वर चौबे एवं थाना प्रभारी मोहखेड़ विजय माहोंरे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उमरानाला उप निरीक्षक राजेश साहू एवं उनकी टीम लगातार नाबालिग की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के जिला पुणे में दबिश दी।

पुलिस ने नौलखा उमरे, थाना तलेगांव एमआईडीसी, जिला पुणे क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल दस्तयाब किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश साहू, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद दीक्षित, प्रधान आरक्षक हेमंत इंदूरकर, आरक्षक रोहित वानखेडे, महिला आरक्षक प्रतिभा तथा साइबर सेल के आरक्षक आदित्य एवं राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छिंदवाड़ा पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों की सुरक्षा, उनकी त्वरित तलाश एवं सकुशल वापसी के लिए पुलिस पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!