रतलाम पुलिस की अभूतपूर्व सफलता: 48 घंटे में करोड़ों की लूट का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

300 से अधिक CCTV फुटेज और साइबर तकनीक के जरिए पुलिस ने सुलझाई बड़ी वारदात — 5.5 करोड़ रुपये का लूटा माल बरामद

रतलाम/पुलिस दर्पण
रतलाम । रतलाम पुलिस ने अपनी तेजतर्रार कार्यशैली, आधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट मैदानी पुलिसिंग का शानदार उदाहरण पेश करते हुए बिलपांक थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई करोड़ों रुपये की लूट का महज 48 घंटे में सफल पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 5.5 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल बड़ी वारदात का खुलासा हुआ, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ है। 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज, साइबर तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल इनपुट और जमीनी स्तर पर की गई सघन जांच को एक साथ जोड़कर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची।

बस में व्यापारी को घेरकर दिया था वारदात को अंजाम

13 अगस्त 2026 की रात सराफा व्यापारी अर्पित चोरड़िया बड़नगर से व्यापारिक कार्य पूरा कर बीके यादव बस से रतलाम लौट रहे थे। हनुमान चौकी-उमरथाना फंटा क्षेत्र में दो आरोपी बस में सवार हुए और व्यापारी का बैग छीनने का प्रयास किया। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर अन्य आरोपियों ने मारपीट कर बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

बैग में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं आवश्यक दस्तावेज रखे थे। मामले में थाना बिलपांक में अपराध क्रमांक 534/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

300 से ज्यादा CCTV और साइबर जांच बनी सफलता की कुंजी

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और अलग-अलग विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर बड़नगर तक के विभिन्न मार्गों पर लगे 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले।

इसके साथ ही फरियादी, बस चालक, परिचालक एवं क्लीनर से पूछताछ की गई। घटनास्थल एवं आसपास से भौतिक साक्ष्य जुटाए गए। साइबर सेल ने तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

इसी संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस को 15 अगस्त को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी हिम्मतगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं और लूटा गया माल भी उनके पास है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

करोड़ों का माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

  • सोने के 238 नग जेवरात, वजन 4.167 किलोग्राम, डिब्बों सहित कीमत लगभग ₹5.32 करोड़
  • चांदी के 183 नग जेवरात, वजन 4.047 किलोग्राम, डिब्बों सहित कीमत लगभग ₹9 लाख

बरामद किए हैं। बरामद मशरूके की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹5.5 करोड़ बताई गई है।

6 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

पुलिस ने राहुल गुर्जर, अभिजीत उर्फ अभय गुर्जर, यशवंत गुर्जर, राहुल उर्फ वीर गुर्जर, रवि उर्फ बबला गुर्जर तथा मोहम्मद उमर उर्फ पप्पु को गिरफ्तार किया है।

वहीं रोहित नायक निवासी रामरहिम नगर रतलाम और गौरव गुर्जर निवासी हरसोला इंदौर की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की मेहनत को सलाम

इस पूरे ऑपरेशन में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना बिलपांक, साइबर सेल, डीएसबी, रतलाम ग्रामीण एवं शहर पुलिस तथा बड़नगर पुलिस की कई टीमों ने लगातार मेहनत की। तकनीकी टीम ने डिजिटल साक्ष्यों को जोड़कर आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया, जबकि मैदानी टीमों ने संदिग्धों की धरपकड़ और बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी।

रतलाम पुलिस की यह सफलता अपराध के खिलाफ उसकी त्वरित कार्रवाई, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और टीमवर्क की मिसाल है। महज 48 घंटे में करोड़ों की लूट का खुलासा कर भारी मात्रा में लूटा गया माल बरामद करना पुलिस की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने इस चुनौतीपूर्ण प्रकरण के सफल खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

रतलाम पुलिस को इस शानदार और त्वरित कार्रवाई के लिए सलाम—अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश कि कानून की नजर से बचना आसान नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!