बीएएमएस छात्रा ने सहपाठी पर दुष्कर्म और धमकी के आरोप लगाए, युवक हिरासत में

रतलाम। पुलिस दर्पण

रतलाम। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय बीएएमएस छात्रा ने अपने साथ पढ़ने वाले युवक पर घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी जुबेर पुत्र अजित मंसूरी, निवासी उमरिया पानी, जिला बड़वानी, को बड़वानी जिले के वरला से हिरासत में लिया है।

माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

छात्रा ने अपने माता-पिता के साथ स्टेशन रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार वह रतलाम के एक निजी कॉलेज में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि 1 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे उसके साथ पढ़ने वाला जुबेर मंसूरी उसे रतलाम के शास्त्री नगर स्थित एक मकान में ले गया। वहां कमरे का दरवाजा बंद कर उसे बंधक बना लिया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी द्वारा उसका अश्लील वीडियो बनाए जाने का भी आरोप है।

धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव का आरोप

छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने और उससे शादी करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने तथा जान से खत्म करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। डर के कारण छात्रा ने तत्काल अपने परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी।

स्नैपचैट पर वीडियो प्रसारित करने का आरोप

शिकायत के मुताबिक बाद में आरोपी ने कथित अश्लील वीडियो स्नैपचैट पर प्रसारित कर दिए। इसके बाद छात्रा ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने पुलिस को कथित वायरल वीडियो की पेनड्राइव भी सौंपी है।

वरला से आरोपी हिरासत में

घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा था। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए बड़वानी जिले के वरला से उसे हिरासत में लिया। पुलिस अब मामले में आरोपों, वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस जांच के बाद सामने आएगा पूरा सच

मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा होने के कारण पुलिस द्वारा छात्रा के बयान, उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया एवं पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

7:54 AM

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!