छिंदवाड़ा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए छिंदवाड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस लाइन सहित विभिन्न थानों के संयुक्त बल ने शहर के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च पुलिस लाइन परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन मार्ग और मुख्य बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरा। पुलिस की भारी मौजूदगी के जरिए जहां आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया गया, वहीं असामाजिक तत्वों को भी स्पष्ट चेतावनी दी गई कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संवेदनशील क्षेत्रों में रहेगी विशेष निगरानी

पुलिस के अनुसार आगामी त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। फिक्स पिकेट्स के साथ मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों की लगातार गश्त रहेगी। आवश्यकता के अनुसार ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक संदेश फैलाने वालों पर भी पुलिस की साइबर सेल नजर रखेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की आमजन से अपील

पुलिस ने नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी अफवाह या भ्रामक खबर पर विश्वास न करें और उसे सोशल मीडिया पर आगे प्रसारित न करें। संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या किसी असामान्य गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सुरक्षित शहर और शांतिपूर्ण त्योहार पुलिस की प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!