राजनगर राज परिसर का पहली बार दौरा करेंगे मुख्यमंत्री, विधायक सुजीत पासवान ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

…प्रदीप कुमार नायक

मधुबनी। मधुबनी जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कल का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार राजनगर के ऐतिहासिक राज परिसर का दौरा करने आ रहे हैं।

इसको लेकर आज भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को राजनगर के स्थानीय विधायक सुजीत पासवान ने सम्बोधित किया, जबकि मंच संचालन भाजपा के जिला मंत्री तथा 20 सूत्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार कुंदन ने किया।
प्रेस वार्ता में स्थानीय विधायक सुजीत पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम में पिलखवार वार आ रहे थे, तो उनसे आग्रह किया गया कि आप राजनगर राज परिसर का भी एक बार भ्रमण करें।

राजनगर विधानसभा की वर्षों पुरानी मांग रही है कि राजनगर राज परिसर को विश्व के मानचित्र पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। इस मांग को सदन के माध्यम से भी उठाया गया था, यह बिहार विधानसभा में प्रश्न भी था और गैर सरकारी संकल्प समिति में भी आया था।

माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस आग्रह को सहज स्वीकार कर लिया है। यह इतिहास में पहला अवसर होगा जब बिहार का कोई मुख्यमंत्री राजनगर राज परिसर का विजिट करेगा।

प्रेस वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन झा, जिला मीडिया प्रभारी शेखर सुमन, जिला परिषद संजय राम, प्रमुख प्रतिनिधि रविन्द्र ठाकुर और संजय राय, राजीव झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता के माध्यम से राजनगर की समस्त जनता से आह्वान किया गया है कि कल दोपहर 2 बजे राज परिसर में पहुंचकर मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करें।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!