….राजेश कुमार पूंछ
पूंछ/मेंढर/अड़ी पोथ (जम्मू-कश्मीर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शिव मंदिर अड़ी पोथl में एक विशेष एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं और बच्चियों ने भारतीय सेना की 37 राष्ट्रीय राइफल्स (37 RR) के जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने देश की रक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधा और ईश्वर से उनकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। वहीं, सेना के जवानों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए बच्चों और लड़कियों के बीच मिठाइयाँ और उपहार वितरित किए।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले जवानों को घर जैसा माहौल देना है। ताकि वे त्योहार के अवसर पर खुद को अपने परिवारों से दूर महसूस न करें।
कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “भारतीय सेना जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

