लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र में देर रात जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 17 जुआरी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने ₹1 लाख 46 हजार 250 की नकदी जब्त की, चार प्रकरण दर्ज

मंदसौर। पुलिस दर्पण

मंदसौर। जुआ-सट्टे के खिलाफ मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर किला स्थित लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र में जुआ खेल रहे 17 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल ₹1,46,250 नकद बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट की धाराओं में चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 5 और 6 सितंबर 2026 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,46,250 की नकदी जब्त की। मामले में अपराध क्रमांक 556/2026, 557/2026, 558/2026 एवं 559/2026 के तहत पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

ये 17 आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने भगवान पिता प्रेम मेघनानी (40), रणजीत उर्फ रंगीला पिता बाबूलाल भाटी (44), अशोक पिता गिरधारीलाल होतवानी (48), अख्तर उर्फ भुरिया पिता शेर मोहम्मद शाह (40), बबलू उर्फ भगवानदास पिता घनश्याम सिंधी (42), जाहिद पिता वाजिद मेवाती (36), फरियाद पिता शमसुउद्दीन पेमला (47), विशाल पिता महावीर राजपूत (20), हैदर पिता आमीन मेव (32), शाबीर पिता बफाती हड्डी (52), राहुल पिता अरुण मोची (35), फारुख उर्फ नड्डा पिता अहमद मथारिया (46), लवि पिता राजेश शर्मा (36), रवि पिता दिनेश अग्रवाल (32), राहुल पिता खेमचंद जीनगर (38), जय पिता दिनेश अग्रवाल (26) और पंकज पिता पूनमचंद माली (34) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कनेश, प्रधान आरक्षक विनोद नामदेव, कमलेश भदौरिया, राकेश मईडा सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!