बारिश की कमी से 1008 पौधों पर संकट, श्री हरिवंश वृक्षारोपण समिति ने टैंकर से सिंचाई शुरू की

पौधों को सूखने से बचाने के लिए समिति जुटी, टूटे ट्री गार्ड की भी की मरम्मत

नामली (रतलाम) पुलिस दर्पण

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री हरिवंश वृक्षारोपण समिति द्वारा लगाए गए 1008 पौधों के संरक्षण का अभियान निरंतर जारी है। इस बार बारिश कम होने के कारण पौधों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सूखने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में पौधों को सुरक्षित रखने के लिए समिति ने टैंकर के माध्यम से सिंचाई शुरू कर दी है। समिति के सदस्य पौधों की नियमित देखरेख और सुरक्षा में जुटे हुए हैं। रविवार को भी टैंकर से पौधों को पानी पिलाया गया। इस दौरान निरीक्षण कर टूटे हुए कुछ ट्री गार्ड को दुरुस्त किया गया, ताकि पौधों को सुरक्षित रखा जा सके।

पौधारोपण के साथ संरक्षण भी प्राथमिकता

समिति का उद्देश्य केवल 1008 पौधे लगाकर अभियान पूरा करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधे को सुरक्षित रखते हुए उसे एक विशाल वृक्ष के रूप में विकसित करना है। इसी संकल्प के साथ समिति के सदस्य पौधों की सिंचाई, सुरक्षा और रखरखाव के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

जनसहयोग से ही सुरक्षित होगी हरियाली

समिति का संदेश है कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें नियमित पानी देना, उनकी सुरक्षा करना और वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। बारिश की कमी के बीच टैंकर से सिंचाई की यह पहल पौधों को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!