अरावली गौशाला में वर्षाकाल पूर्व ब्लैक क्वार्टर (BQ) टीकाकरण सम्पन्न

रिपोर्ट – अजय सेन

कुकड़ेश्वर। अरावली गौशाला में वर्षाकाल पूर्व गौवंश को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ब्लैक क्वार्टर (BQ) टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। यह टीकाकरण पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर महेंद्र सिंह कच्छावा के निर्देशन में डाक्टर आशुतोष जोशी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान गौशाला में निवासरत सभी गौवंश का विधिवत टीकाकरण कर उन्हें ब्लैक क्वार्टर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु सुरक्षा प्रदान की गई। इस अवसर पर गौ सेवक मनीष गोंडाल, बबलू बैरागी, शुभम मोदी एवं शैलेंद्र खुंवार सहित गौशाला के कचरु जी, श्यामलाल मीणा एवं अन्य सहयोगियों ने सराहनीय योगदान दिया।
अरावली गौशाला प्रबंधन ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम एवं सभी सहयोगी गौ सेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए समय-समय पर आवश्यक चिकित्सा एवं टीकाकरण कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!