नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 पुलिसकर्मियों के तबादले

नीमच। पुलिस दर्पण

नीमच। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार उप निरीक्षक अशोक मौर्य को थाना नीमच सिटी से यातायात थाना नीमच पदस्थ किया गया है। वहीं पुलिस लाइन से कई पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों एवं चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में आरक्षक राकेश मीणा (जीरन से बघाना), कुशलपाल सिंह (मनासा से सिंगोली), चेतन सिंह (बघाना से चौकी नयागांव, थाना जावद), नवीन हाड़ा (जीरन से चौकी नयागांव), पंकज पाटीदार (बघाना से नीमच कैंट), भीमलाल खींची (पुलिस लाइन से सिंगोली), जीवन बारीवाल (मनासा से जीरन), पूजा (जावद से रतनगढ़), विक्रम सिंह (पुलिस लाइन से चौकी सरवानिया महाराज), चालक रोशनलाल (पुलिस लाइन से चौकी नयागांव), संजय चौहान एवं अरविंद सिंह (पुलिस लाइन से रतनगढ़), वीरेंद्र सिंह (पुलिस लाइन से सिंगोली) तथा भानुप्रताप एवं अरविंद गौड़ (पुलिस लाइन से मनासा) शामिल हैं। वहीं आरक्षक विजय बहादुर को चौकी सरवानिया महाराज से पुलिस लाइन नीमच भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तेजी और प्रभावशीलता आएगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!