12 पहिया डंपर रेत सहित जब्त, चालक वैध दस्तावेज नहीं कर सका प्रस्तुत
देवीनाथ लोखंडे सह संपादक दक्षिण मध्यप्रदेश
मुलताई, बैतूल। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ मुलताई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरा 12 पहिया डंपर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार डंपर चालक रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद डंपर एवं प्रकरण को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक डंपर अवैध रूप से रेत भरकर हिवरखेड़ से मुलताई की ओर आ रहा है। सूचना पर मुलताई पुलिस टीम ने खंबारा टोल के पास घेराबंदी की। इसी दौरान MH 27 EH 2114 क्रमांक के 12 पहिया डंपर को रोककर जांच की गई।
डंपर चालक अजय पिता धनराज युवनाते, उम्र 30 वर्ष, निवासी उमरेड, तहसील मोर्शी, थाना बेनोडा से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर डंपर को थाना मुलताई लाया।
रेत के संबंध में पुलिस ने खनिज विभाग को सूचना दी और डंपर सहित प्रकरण को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सोनू ठाकुर, आरक्षक विवेक चौरे, सेवाराम, प्रिंस एवं नरेंद्र कुशवाहा की भूमिका रही।

