कलेक्टर अजय कटेसरिया सपत्नीक कालका माता मंदिर पहुंचे, हवन की पूर्णाहुति में हुए शामिल

मां कालिका की पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

रतलाम / पुलिस दर्पण
नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर नवमी के दिन कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया सपत्नीक कालका माता मंदिर पहुंचे। यहां आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से हवन एवं पूजन किया। मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुति अर्पित कर पूर्णाहुति संपन्न की।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटेसरिया ने मां कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जिले में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!