भैंसदेही पुलिस ने दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और दुराचार करने का आरोप, पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्रवाई

देवीनाथ लोखंडे सह संपादक दक्षिण मध्यप्रदेश

भैंसदेही, 19 अक्टूबर। भैंसदेही थाना पुलिस ने दुराचार के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक लांजीवार उर्फ गोलू (33), निवासी ग्राम बड़गांव, थाना भैंसदेही को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 18 अक्टूबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 7 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे आरोपी घर में घुसा और जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया। शिकायत के आधार पर भैंसदेही थाने में अपराध क्रमांक 339/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा एससी-एसटी अधिनियम के प्रावधानों में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी लोकेश डावर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश सातनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश सातनकर, उप निरीक्षक बलिराम बम्हनेले, प्रधान आरक्षक छोटेलाल तथा आरक्षक नारायण जाट, सोनू कुमार, तनवीर, सुनील इवनाती और महिला आरक्षक सपना इनवाती की भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें तथा बच्चों को अनजान व्यक्तियों और सोशल मीडिया पर मिलने वाले प्रलोभनों के प्रति जागरूक करें।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!