कलेक्टर और एसपी ने मां बगलामुखी मंदिर में किए दर्शन, जिले की सुख-समृद्धि की कामना

आगर-मालवा / पुलिस दर्पण

आगर-मालवा । कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने गुरुवार को नलखेड़ा स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा बगलामुखी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर जिले के नागरिकों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन के उपरांत कलेक्टर डॉ. मीना ने देवी लोक निर्माण परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विशेष रूप से वाहनों की सुचारु पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवींद्र बोयत, एसडीएम देव कुंवर सोलंकी, एसडीओपी देवनारायण यादव, थाना प्रभारी नागेश यादव सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी का अंगवस्त्र एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!