कलेक्टर द्वारा जिले में फार्मर आईडी जनरेशन एवं मैपिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा

किसान सम्मान निधि से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से करें त्वरित निराकरण

रतलाम। पुलिस दर्पण

रतलाम। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने जिले में फार्मर आईडी जनरेशन एवं मैपिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में लगभग 40 प्रतिशत चल रही प्रगति को आगामी दो सप्ताह में बढ़ाकर 75 प्रतिशत तक पहुंचाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि फार्मर आईडी जनरेशन का कार्य शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी एवं मैदानी अमला आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

किसान सम्मान निधि की शिकायतों का शीघ्र निराकरण

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने बड़ी संख्या में लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि किसानों के बैंक खाते से संबंधित जानकारी दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरती जाए, ताकि गलत अकाउंट नंबर दर्ज होने के कारण किसानों को योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें तथा किसान सम्मान निधि से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!