खेत के कुएं में डूबे दो मासूम: नहाने गए थे, पैर फिसला और चली गई जान

रतलाम। पुलिस दर्पण

रतलाम । जिले के रावटी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत पर बने कुएं में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नहाते समय पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में गिर गए और बाहर नहीं निकल सके।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मोरटुका निवासी मोहन भांभर की 12 वर्षीय बेटी सपना और भूरा डामर का 8 वर्षीय बेटा सोनू खेत पर गए थे। इसी दौरान दोनों खेत के कुएं में नहाने लगे। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरे पानी में समा गए।

घटना की सूचना मिलते ही रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सावधानी की अपील: बारिश के मौसम में खेतों के कुएं, तालाब और जलभराव वाले स्थानों पर बच्चों को अकेले न जाने दें। थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!