मानक चौक थाना प्रभारी विक्रम चौहान का किया सम्मान

रतलाम / पुलिस दर्पण

रतलाम । नैशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया, रतलाम द्वारा सोमवार को मानक चौक थाना प्रभारी विक्रम चौहान का उत्कृष्ट सेवाओं एवं जनहित में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कमेटी के राष्ट्रीय जांच अधिकारी एवं मध्य प्रदेश अध्यक्ष अनिल बोराना, जिला प्रभारी दीपक भरगट, जिला अध्यक्ष रमेश पिपाड़ा, जिला कार्यक्रम सचिव प्रीतम सोड़ी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने थाना प्रभारी विक्रम चौहान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मान-पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी समाजहित एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों का सम्मान करना रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हेमन्त मूणत ने दी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!