अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश।
चंबल भवन में 10 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, राजस्व, पुलिस, जलभराव और स्वच्छता से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर।
मुरैना / पुलिस दर्पण
चंबल भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सुरेश कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में कुल 10 आवेदकों ने राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, स्वच्छता, नालियों के अवरुद्ध होने, जलभराव तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं।
आयुक्त ने प्रत्येक आवेदन का गहन परीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और हर प्रकरण का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए।
श्री सुरेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने आवेदकों को भी भरोसा दिलाया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका जनहित सर्वोपरि रखते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

