भोपाल। पुलिस दर्पण
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री कैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने पिछले 10 दिनों में विभिन्न जिलों में व्यापक कार्रवाई की है।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस विशेष अभियान के दौरान 2 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त की गई है। प्रदेशभर में लगातार छापेमारी, गिरफ्तारी और जब्ती की कार्रवाई कर नशा कारोबार से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

