दतिया । दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने ग्राम उदगुवा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में वोट मांगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि विकास और जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को विजयी बनाना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने सभा में उपस्थित लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि प्रदेश में विकास की गति बनाए रखने के लिए भाजपा को मजबूत जनादेश मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जनसभा के बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत अन्य चुनावी आयोजनों में भी शामिल होंगे।
दतिया उपचुनाव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ब पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ग्राम ने उदगुवा में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में मागे वोट

