नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान के तहत छिंदवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छिंदवाड़ा / पुलिस दर्पण

छिंदवाड़ा । मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के अंतर्गत 28 जुलाई 2026 को महिला थाना छिंदवाड़ा द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका निगम तथा वन स्टॉप सेंटर छिंदवाड़ा में संयुक्त रूप से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन पर उसके दुष्परिणामों तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर निरीक्षक अरुणा वाहने, उपनिरीक्षक सावित्री बघेल, उपनिरीक्षक रूपेश यादव, महिला प्रधान आरक्षक शकीला खान, महिला प्रधान आरक्षक डिंपल एवं प्रधान आरक्षक राजेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 नागरिकों ने भाग लेकर नशा मुक्ति का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: निर्मला पहाड़े, जिला छिंदवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!