नगर से ग्राम पंचायतों तक स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, ध्वजारोहण के साथ बच्चों में बांटी जाएगी मिठाई
नामली- रतलाम । पुलिस दर्पण
नामली- रतलाम । राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को नामली नगर सहित आसपास के ग्रामों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहेगा। तहसील कार्यालय, पुलिस थाना नामली एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं नगर परिषद नामली द्वारा सदर बाजार स्थित झंडा चौक पर प्रातः 9 बजे गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता रजनीश परिहार द्वारा सदर बाजार स्थित झंडा चौक पर ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा योगी, पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधि, एल्डरमैन सहित नगर के गणमान्य नागरिक, शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
बरबोदना में कृष्ण कुमार पाटीदार करेंगे ध्वजारोहण
इस क्रम में ग्राम पंचायत बरबोदना में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां सरपंच कृष्ण कुमार पाटीदार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत सचिव बाबूलाल चंद्रावत ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं विद्यालयीन बच्चों की सहभागिता रहेगी। समारोह के दौरान गांव के स्कूली बच्चों को मिठाई का वितरण भी किया जाएगा।
उसरगार में सरपंच मनोज मईड़ा करेंगे ध्वजारोहण
वहीं ग्राम पंचायत उसरगार में सरपंच मनोज मईड़ा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत सचिव जयदेव सिंह देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों की सहभागिता रहेगी तथा समारोह के बाद बच्चों को मिठाई का वितरण किया जाएगा। नगर से लेकर ग्राम पंचायतों तक स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तिरंगे की शान में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नामली सहित आसपास के क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिलेगा।

