निःस्वार्थ सेवा समिति की पहल, शांतिवन मुक्तिधाम को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

शांतिवन मुक्तिधाम को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति: निःस्वार्थ सेवा समिति की पहल पर नगर परिषद ने शुरू किया पेवर ब्लॉक का कार्य ।

बारिश में शवयात्रा में शामिल होने वाले लोगों को नहीं होगी परेशानी, पवित्र स्थल रहेगा स्वच्छ।

नामली। स्थानीय शांतिवन मुक्तिधाम में अब बारिश के दिनों में शवयात्रा और दाह संस्कार में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं व परिजनों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। मुक्तिधाम के मुख्य दाह संस्कार स्थल के सामने होने वाले जलभराव की गंभीर समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने त्वरित कदम उठाते हुए वहाँ पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।
दरअसल, बारिश के मौसम में दाह संस्कार स्थल के ठीक सामने पानी इकट्ठा हो जाता था, जिससे वहाँ भारी कीचड़ हो जाता था। इस वजह से अंतिम संस्कार में शामिल होने आने वाले नागरिकों और शोकाकुल परिजनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। पवित्र स्थान पर इस अव्यवस्था को लेकर जनहित में ‘निःस्वार्थ सेवा समिति’ ने आवाज उठाई।
समिति के अनुरोध पर अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण।
मामले की गंभीरता को देखते हुए निःस्वार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कोठारी और संस्थापक व पत्रकार दिलीप कर्णधार ने नगर परिषद प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान का अनुरोध किया था। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्येंद्र परिहार, सीएमओ नासीर अली और नगर परिषद अधिकारी राजेंद्र पतरोड़ ने शांतिवन मुक्तिधाम का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
पवित्रता और स्वच्छता रहेगी बरकरार
अधिकारियों ने मुक्तिधाम की स्थिति को देखने के बाद तुरंत कार्ययोजना तैयार की और दाह संस्कार स्थल के सामने पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू करवा दिया। इस कार्य के पूरा होने के बाद अब बारिश के दिनों में भी शवयात्रा में आने वाले महानुभावों के पैरों में कीचड़ नहीं लगेगा और यह पवित्र स्थान पूरी तरह स्वच्छ और साफ-सुथरा बना रहेगा।
समिति ने जताया आभार
नगर परिषद द्वारा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए त्वरित कार्रवाई करने पर ‘निःस्वार्थ सेवा समिति’ के वरिष्ठ सदस्य गिरीश जी शर्मा, श्यामलाल धारवा ,सोनु सोलंकी महेश पोरोणिक कैलाश चौधरी आदि समस्त सदस्यों ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, सीएमओ और समस्त अधिकारियों का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!