WCL खदान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

60 फीट कॉपर केबल समेत करीब 80 हजार रुपए का मशरूका बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी

देवीनाथ लोखंडे सह संपादक दक्षिण मध्यप्रदेश

सारनी। WCL पाथाखेड़ा की तवा-02 खदान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 60 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपए है, बरामद की है। वहीं प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 20 से 22 अगस्त की दरमियानी रात तवा-02 खदान परिसर में 4-5 अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा कुल्हाड़ी और फरसा लेकर बाउंड्री कूदकर दाखिल हुए थे। आरोपियों ने मेन गेट के पास स्थित हॉल में लगा कॉपर केबल काट दिया और करीब 35-40 फीट केबल सहित अन्य विद्युत सामग्री चोरी कर फरार हो गए थे।

मामले की शिकायत WCL पाथाखेड़ा के सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक गिरिधर डांगे द्वारा 24 अगस्त को थाना सारनी में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान धारा 112(2) बीएनएस का इजाफा किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी एवं अन्य माध्यमों से आरोपियों की पतारसी करते हुए दीपक उर्फ दीपू आहके (27), हरिशंकर उर्फ टक्कल (30) और सुमरलाल परते (33), सभी निवासी ग्राम छतरपुर थाना सारनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 60 फीट कॉपर केबल बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज उईके सहित प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू तथा सैनिक सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने खदान क्षेत्रों एवं औद्योगिक संस्थानों के सुरक्षा कर्मियों से संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चोरी अथवा चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!