प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं


सागर । प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव को एसडीएम बण्डा के साथ अनुविभाग शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित वर्मा को एसडीएम सागर नियुक्त करते हुए अनुविभाग राहतगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री नवीन सिंह ठाकुर को एसडीएम जैसीनगर की कमान सौंपी गई है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और संबंधित अधिकारियों को अविलंब नवीन पदस्थापना स्थल का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!