भदवासा में 11 से 17 अगस्त तक श्री शिवमहापुराण कथा, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

रतलाम। पुलिस दर्पण

रतलाम। सावन माह के पावन अवसर पर ग्राम भदवासा स्थित बड़ा शंकर मंदिर मठ परिसर में श्री शिवमहापुराण कथा एवं पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन 11 से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा।

आयोजन के तहत प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन परम पूज्य गोस्वामी श्री गोपालकृष्ण जी महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा एवं धार्मिक प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के प्रथम दिन 11 अगस्त को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।

वहीं 12 से 17 अगस्त तक कथा एवं पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन होगा। 17 अगस्त को शाम 4 बजे बाबा भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी एवं चल समारोह निकाला जाएगा। इस अवसर पर महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन भी होगा तथा श्रद्धालुओं को अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरित किए जाएंगे।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने का आह्वान किया है।

आयोजक: समस्त गोस्वामी पुजारी परिवारसंयोजक: समस्त क्षत्रिय ग्रामवासी—भदवासा, सिरखेड़ी, नयापुरा, बड़ौदा, मेवासा एवं काड़वास।

कथा स्थल: बड़ा शंकर मंदिर मठ परिसर, ग्राम भदवासा, जिला रतलाम।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!