भैंसदेही में सटोरियों पर पुलिस का शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अलग-अलग स्थानों पर सट्टा लिखते मिले आरोपी, ₹6,377 नकद और सट्टा सामग्री जब्त

देवीनाथ लोखंडे सह संपादक पुलिस दर्पण दक्षिण मध्य प्रदेश

भैंसदेही। अवैध सट्टे के कारोबार के खिलाफ भैंसदेही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से पांच सटोरियों को पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। आरोपियों के कब्जे से ₹6,377 नकद और सट्टा सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सवालमेंडा, जाम मोहल्ला, बस स्टैंड, दय्यत बाबा चौक और बाजार चौक क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा लिख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच आरोपियों को सट्टा लिखते हुए पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील बारसकर (31), जाफर उर्फ चड्डू (35), रामेश्वर सोनी (45), इकरामुद्दीन सैय्यद और अरुण राठौर के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

₹6,377 नकद और सट्टा सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा लिखने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ ₹6,377 की नकदी जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में की गई।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर, रामप्रकाश कीर, प्रधान आरक्षक पंजाब परते, छोटेलाल बछनिया, परसराम लोखंडे सहित आरक्षक नारायण जाट, सोनू शर्मा, सोनू काजले, सुनील उइके और सुनील इवानती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!