मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने आलौकिक शयन आरती लिया आशीर्वाद

महाकाल की भक्ति में लीन हुए CM डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, शयन आरती में लिया आशीर्वाद।

उज्जैन के नंदी हॉल में की आराधना; मंदिर समिति ने भेंट की बाबा महाकाल की अनुपम अनुकृति।

विशेष संवाददाता, उज्जैन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी आवास एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने शुक्रवार देर रात विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की आलौकिक शयन आरती के दर्शन किए। दोनों ही राजनेताओं ने नंदी हॉल में बैठकर पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान महाकाल का ध्यान लगाया और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
इस विशेष आध्यात्मिक अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पूरा मंदिर परिसर बाबा महाकाल के जयकारों से गुंजायमान रहा।
स्मृति चिन्ह देकर किया गया आत्मीय स्वागत।
महाकाल दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल को बाबा महाकाल के मंदिर की बेहद खूबसूरत अनुकृति (मॉडल) स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। वहीं, उज्जैन कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का फूलों से स्वागत करते हुए उन्हें भी मंदिर समिति की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!