रतलाम में सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर का भव्य शुभारंभ

इंजी. संजीव अग्रवाल के शिक्षा विस्तार अभियान को नई गति :उच्च शिक्षा, करियर काउंसलिंग और छात्रवृत्ति संबंधी मार्गदर्शन अब स्थानीय स्तर पर होगा उपलब्ध

रतलाम। सेज ग्रुप के संस्थापक, शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी उद्योगपति इंजी. संजीव अग्रवाल के शिक्षा विस्तार के संकल्प को नई उड़ान देते हुए रतलाम में सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर (एसआईसी) का भव्य शुभारंभ किया गया। यह केंद्र देश के युवाओं तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, करियर मार्गदर्शन एवं प्रवेश संबंधी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इंजी. संजीव अग्रवाल का लक्ष्य देश के प्रत्येक क्षेत्र के विद्यार्थियों को उनके अपने शहर में ही उच्च शिक्षा, करियर परामर्श और भविष्य निर्माण के अवसरों से जोड़ना है। इसी दूरदर्शी सोच को साकार करते हुए पूरे देश में अब तक 68 से अधिक सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। रतलाम में प्रारंभ हुआ यह केंद्र मालवा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

शुभारंभ समारोह में रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मध्य प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के यतेन्द्र भारद्वाज, सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के रजिस्ट्रार डॉ. मनीष चौधरी, अधिवक्ता एवं इंडिया प्लेयर राजेश सोनकर तथा सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के असिस्टेंट डायरेक्टर दिलीप लच्छेता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के रीजनल मैनेजर अजीत राठौर,सीनियर काउंसलर आनंद द्विवेदी, सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर रतलाम के सिटी हेड अजय मालाकार एवं काउंसलर सुश्री कशिश सहित शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर काउंसलिंग, छात्रवृत्ति योजनाओं, प्रवेश प्रक्रिया तथा रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। इससे रतलाम एवं आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इंजी. संजीव अग्रवाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर जैसे प्रयास शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने और विद्यार्थियों को सही दिशा देने में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे इस केंद्र की सेवाओं का अधिकाधिक लाभ लेकर अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य को नई दिशा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *