एक क्लिक की लापरवाही पड़ सकती है भारी: थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगी के खिलाफ किया जागरूक।
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की आमजन से अपील—अज्ञात लिंक से रहें दूर, साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत।
रतलाम / पुलिस दर्पण
रतलाम । श्रीमती गायत्री सोनी के नेतृत्व में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा #SafeClick2_0 साइबर सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के तहत आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की कि साइबर अपराधियों द्वारा भेजे जाने वाले अज्ञात लिंक पर कभी क्लिक न करें और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर अधिकांश साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो वह बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करे तथा National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि डिजिटल दुनिया में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। “सतर्क नागरिक – सुरक्षित समाज” के संदेश के साथ चलाया जा रहा सेफ क्लिक 2.0 अभियान लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

