रतलाम। पुलिस दर्पण
रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपलोदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी पिपलोदा निरीक्षक रमेश कोली के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक एमडी ड्रग्स लेकर क्षेत्र में सप्लाई करने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बैलारा फंटा पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोका। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पिता पारसलाल मालवीय (21 वर्ष), निवासी ग्राम बैलारा, थाना पिपलोदा, जिला रतलाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया है।
सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
इन पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कोली, सुखेड़ा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजू मखोड, उप निरीक्षक कैलाश बौराना, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, प्रधान आरक्षक अशोक पाण्डे, आरक्षक विजयपाल सिंह, आरक्षक रोहताश जाट, आरक्षक प्रेम मीणा एवं सैनिक कृष्णदास बैरागी की सराहनीय भूमिका रही।

