रतलाम के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देगा मेगा इंडस्ट्रियल पार्क

जापान-चीन की आधुनिक रोबोटिक मशीनों का कलेक्टर अजय कटेसरिया ने लिया जायजा, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर जोर

रतलाम। पुलिस दर्पण

रतलाम। रतलाम जिले में औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे मेगा इंडस्ट्रियल पार्क में आधुनिक तकनीक और औद्योगिक गतिविधियों ने तेजी पकड़ ली है। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण कर जापान और चीन की आधुनिक रोबोटिक मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों की कार्यप्रणाली, उपयोग और औद्योगिक क्षेत्र में इनके योगदान के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

आधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्यम से विभिन्न फिटिंग और औद्योगिक कार्य अधिक दक्षता, तेजी और सटीकता के साथ किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तकनीकी प्रक्रियाओं को समझते हुए औद्योगिक इकाइयों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को महत्वपूर्ण बताया। करीब 1,466.679 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे मेगा इंडस्ट्रियल पार्क/स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक गतिविधियों और अधोसंरचना विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। इस दौरान मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, उज्जैन के कार्यकारी संचालक श्री राजेश राठौड़ भी उपस्थित रहे।

यह औद्योगिक निवेश क्षेत्र रतलाम जिले के जामथून, बिबड़ौद, जुलवानिया, पलसोड़ी, रामपुरिया और सरवानी खुर्द सहित छह ग्रामों में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना तैयार कर बड़े निवेश को आकर्षित करना, नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

फुजियामा सोलर प्लांट का निरीक्षण

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया ने औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फुजियामा सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट की उत्पादन गतिविधियों और रोजगार की स्थिति की जानकारी ली। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि इकाई में करीब 80 प्रतिशत रोजगार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की इस पहल की कलेक्टर ने सराहना की। उन्होंने इसे औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय रोजगार सृजन का बेहतर उदाहरण बताया।

LNJ Green PET प्लांट की प्रगति जानी

इसके बाद कलेक्टर ने LNJ Green PET के निर्माणाधीन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, प्रस्तावित उत्पादन गतिविधियों और इकाई के संचालन की तैयारियों के संबंध में कंपनी प्रतिनिधियों से जानकारी ली। इस दौरान औद्योगिक इकाइयों के समयबद्ध विकास तथा आवश्यक अधोसंरचना की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की गई।

पलसोड़ी में विकास कार्यों का जायजा

कलेक्टर ने ग्राम पलसोड़ी में विकसित किए जा रहे निवेश क्षेत्र का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के विकास और अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्थल पर स्थिति देखी। उन्होंने कार्यों की प्रगति, सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं तथा उनके निराकरण की संभावनाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

बड़े निवेश और रोजगार की उम्मीद

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कहा कि मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम जिले के औद्योगिक विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके विकसित होने से जिले में बड़े निवेश को आकर्षित करने, नए उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन देने और रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के विकास के साथ रतलाम को आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना, नई तकनीक, निवेश और स्थानीय रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!