मैहर / पुलिस दर्पण
मैहर । कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जिला मुख्यालय पर चरण बद्ध रूप से प्रधानाध्यापकों की बैठक लेकर माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और पठन-पाठन की गतिविधियों की समीक्षा की। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सलोनी शर्मा और डीपीसी श्री विष्णु त्रिपाठी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर मैहर ने मैहर, रामनगर एवं अमरपाटन के प्रधानाध्यापकों की अलग-अलग बैठक लेकर स्कूल वार रिजल्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक में सबसे कम रिजल्ट वाले दो-दो स्कूल के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही करें।
शैक्षणिक गतिविधियों में गुणात्मक सुधार लाए। प्रत्येक तीन माह में उनके द्वारा बैठक लेकर समीक्षा की जाएगी और सुधार नहीं पाए जाने पर कठोर कार्यवाही भी होगी। कलेक्टर ने कहा कि 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत नामांकन का काम पूरा कर मैपिंग पूरी कराए। इसी प्रकार सभी बच्चों की अपार आईडी का काम 80 प्रतिशत तक पूर्ण कराए। ब्लॉकवार समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कुल 12 प्रधान अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए है।

