‘सोनम वांगचुक पर नहीं बनी थी 3 Idiots’ : आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, भूख हड़ताल पर जताई गहरी चिंता

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बोले आमिर खान— ‘रैंचो’ का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित होने की धारणा गलतफहमी, अनशन जल्द खत्म होने की जताई उम्मीद।

राष्ट्रीय समाचार: पुलिस दर्पण

नई दिल्ली / लंदन। अभिनेता आमिर खान ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बेमियादी भूख हड़ताल को लेकर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म ‘3 Idiots’ का लोकप्रिय किरदार ‘रैंचो’ (फुनसुख वांगडू) सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था और इसे लेकर वर्षों से चली आ रही धारणा एक गलतफहमी है।

आमिर खान ने कहा कि जब ‘3 Idiots’ का निर्माण हो रहा था, तब वह स्वयं, फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी, सोनम वांगचुक को जानते तक नहीं थे। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के कार्य सराहनीय हैं और उनका सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं कि उन्हें फिल्म के किसी किरदार की प्रेरणा माना जाए।

सोनम वांगचुक की सेहत पर चिंता जताते हुए आमिर खान ने कहा कि उनका लंबे समय से जारी अनशन चिंता का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बातचीत के जरिए समाधान निकलेगा और वांगचुक अपनी भूख हड़ताल समाप्त करेंगे।

इस बीच अभिनेता ओमी वैद्य, इमरान खान, फातिमा सना शेख, सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आज़मी, ज़ीनत अमान, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अभय देओल और सोनी राजदान सहित कई फिल्मी हस्तियों ने भी सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। इन कलाकारों ने छात्रों के भविष्य, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक पहले भी कह चुके हैं कि वह स्वयं को फिल्म ‘3 Idiots’ के किरदार फुनसुख वांगडू नहीं मानते। उनका कहना है कि यदि फिल्म उनके कार्यों से प्रेरित भी हो सकती है, तो भी वह वास्तविक जीवन में शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में काम करने को अधिक महत्व देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!